BLDC Fan Kya Hota Hai और BLDC पंखा क्यों खरीदें

Sameem Ali
1
BLDC पंखा क्या है | BLDC पंखा क्यों खरीदें

नमस्कार दोस्तों स्वागत करता हु । आप सभी का The Hindi Me ब्लॉग में आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि BLDC Fan Kya Hota Hai और BLDC पंखा क्यों खरीदें? और फायदे एवं नुकसान बड़े ही सरल भाषा में पूरा डिटेल के साथ 

जैसे कि हम सभी जानते है, की गर्मी के मौसम में पंखे की ज़रूरत हर घर में होती है। लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिस की है, कि एक साधारण पंखा महीने भर में कितनी बिजली का खपत करता है? और यदि आपको कोई ऐसा Fan (पंखा) मिल जाए जो 50% तक कम बिजली खपत करे । तो कैसा रहेगा आज हम बात कर रहे हैं BLDC Fan की BLDC एक ऐसी तकनीक जो न केवल बिजली की बचत करता है, बल्कि साथ ही हमारे पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि BLDC Fan क्या होता है, यह कैसे काम करता है, और यह साधारण पंखे से कैसे अलग है, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है, चलिए शुरू करते है ।

BLDC Fan क्या है? What is BLDC Fan

BLDC का पूरा नाम है - Brushless Direct Current Motor  यह एक ऐसा पंखा होता है, जो साधारण ब्रश वाले मोटर की जगह ब्रशलेस मोटर का उपयोग किया जाता है, जो इलेक्ट्रॉनिक सर्किट यानी (PCB) की मदद से काम करता है।

सामान्य पंखों में (AC) मोटर का उपयोग होता है, जबकि BLDC FAN में (DC) मोटर लगी होती है जो बिजली को कम खपत करती है। और हमारे बिजली बिल को कम करती है ।

BLDC पंखा कैसे काम करता है? How to work BLDC Fan 

BLDC पंखे में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर (PCB) लगा होता है, जो हमारे (AC) करंट को (DC) में बदलता है, और BLDC मोटर को नियंत्रित करता है। इस तकनीक की वजह से पंखा बहुत ही कम उर्जा में अधिक गति से चलता है। 

सामान्य फैन में घर्षण (friction) ज्यादा होता है क्योंकि उसमें ब्रश लगे होते हैं। वहीं BLDC में कोई ब्रश नहीं होता, जिससे न तो घर्षण होता है और न ही ऊर्जा की बर्बादी होती है। और बिजली की खपत भी कम होती है ।


BLDC Fan क्यों खरीदे? Why buy a BLDC fan

1. बिजली की बचत

जैसे कि हम सभी जानते है, की एक साधारण पंखा 75-90 Watt तक बिजली खपत करते है, लेकिन वही BLDC पंखा मात्र 28-35 Watt में ही चलता है। इसका मतलब है कि आप साल भर में हजारों रुपये की बिजली बचा सकते हैं।

2. Noise Free

BLDC में ब्रश न होने के कारण घर्षण कम होता है, और यह पंखा बहुत ही शांत तरीके से और तेज चलता है।

3. Long Life

BLDC मोटर कम गर्म होता है, और इसमें कम घिसावट होती है, जिससे इसकी कार्यक्षमता वर्षों तक बनी रहती है। और काफी लंबे समय तक ये पंखा चलता है ।

4. इनवर्टर पर भी चलता है

BLDC फैन की कम बिजली खपत के कारण यह पंखा इनवर्टर या सोलर सिस्टम पर भी लंबे समय तक चलता है।

5. Remote Control

ज्यादातर BLDC पंखे रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं जिससे आप उसे अपने बिस्तर पे लेटकर ही नियंत्रित कर सकते हैं।

Smart & Digital Feature

आधुनिक BLDC पंखे सिर्फ हवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह Smart Device बन चुके हैं, और लोगों की भी स्मार्ट बना रहे है । BLDC के स्मार्ट फीचर निम्नलिखित है ।
  • Smart Control
  • Speed Mode
  • Timer
  • LED Indicator 
  • Inverter Friendly
  • Mobile Control 
  • Alexa/Google Assistant
BLDC पंखा बिजली की बचत कैसे करता है? How does a BLDC fan save electricity

BLDC पंखा बिजली की शक्ति को बहुत कम उपयोग करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव मौजूद होता है जो यह तय करता है कि मोटर में कितनी और कब watt बढ़ाना है। चूंकि ब्रश नहीं होते, तो घर्षण या हीट लॉस नहीं होता।

मान लीजिए, यदि आप BLDC फैन दिन में 10 घंटे चलाते हैं:
सामान्य फैन (75 वॉट) = 0.75 यूनिट/दिन BLDC फैन (30 वॉट) = 0.30 यूनिट/दिन

बचत = 0.45 यूनिट/दिन → सालभर में लगभग 165 यूनिट
अगर प्रति यूनिट ₹8 लगते हैं, तो सालभर में लगभग ₹1300-₹1400 की बचत। 

BLDC पंखे के नुकसान (Disadvantages)

  • कीमत थोड़ी ज्यादा होती है – शुरुआती लागत ₹2500 से ₹3500 तक हो सकती है, लेकिन यह एक बार का निवेश है।
  • रिपेयरिंग में दिक्कत – इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर खराब होने पर स्थानीय स्तर पर मरम्मत Helpful हो सकती है।
  • सभी दुकानों में उपलब्ध नहीं – छोटे शहरों में इनकी उपलब्धता अभी सीमित है।

भारत में लोकप्रिय BLDC Fan Brand's 

  • Atomberg
  • Crompton 
  • Havells 
  • Orient 
  • Superfan

इन सभी ब्रांड्स के पंखे आपको Amazon, Flipkart और स्थानीय बाजार में आसानी से मिल सकते हैं।

BLDC पंखा खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें?

  • वॉट रेटिंग देखें – 28-35 वॉट वाला पंखा सबसे बढ़िया होता है।
  • वारंटी – कम से कम 2 से 3 साल की वारंटी वाला फैन चुनें।
  • रिमोट कंट्रोल या ऐप कंट्रोल – जो सुविधाजनक हो, वही लें।
  • RPM (घूमने की गति) – 300-350 RPM वाला पंखा आदर्श होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमने इस ब्लॉग पोस्ट में जाना कि BLDC Fan Kya Hota Hai और BLDC पंखा क्यों खरीदें? और BLDC Fan से बिजली कैसे बचती है । और भी बहुत कुछ अगर आप बिजली की बचत करना चाहते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ व स्मार्ट पंखा खरीदना चाहते हैं, तो BLDC Fan एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल आपकी बिजली बिल में कटौती करेगा बल्कि आपको स्मार्ट होम की ओर एक कदम आगे ले जाएगा।

अगर आपको ये ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप हमे comment कर के जरूर बताए और लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे धन्यवाद।।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top