Laptop aur PC ka Serial Number Kaise Check Kare 2026

Sameem Ali
0

Laptop aur PC ka Serial Number Kaise Check Kare 2026

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, The Hindi Me ब्लॉग में । आज के समय में Laptop और PC हमारे daily life का बहुत important हिस्सा बन चुके हैं। चाहे आप एक छात्र हों या freelancer हों या office में काम करते हों, computer का use लगभग हर जगह होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने Laptop या PC का Serial Number चाहिए होता है

Laptop aur PC ka Serial Number Kaise Check Kare 2026

Serial Number की जरूरत तब पड़ती है जब हमें warranty check करनी हो, laptop service center में देना हो, software registration करना हो या device की original identity verify करनी हो। बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता कि Laptop ka Serial Number kaise check kare

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको आसान language में बताएँगे कि Laptop ya PC ka Serial Number kaise check kare, वो भी कई अलग-अलग तरीकों से। यह guide beginners के लिए भी बहुत useful होगी। तो चलिए सुरु करते है

Serial Number Kya Hota Hai? (What is a Serial Number)

Serial Number एक unique identification code होता है जो हर laptop या computer को manufacturer द्वारा दिया जाता है। यह number हर device के लिए अलग-अलग होता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे हर इंसान का Aadhaar Number अलग होता है।

In simple words, Serial Number is a unique identity of your laptop or PC. इससे company को यह पता चलता है कि आपका device कब बना था, किस model का है और उसकी warranty status क्या है।

Serial Number का use mainly इन कामों में होता है:

  • Warranty check करने के लिए
  • Customer support लेने के लिए
  • Laptop चोरी होने पर tracking के लिए
  • Original product verification के लिए
  • Software activation के लिए

इसलिए हर computer user को अपने device का serial number पता होना चाहिए।

Laptop Ya PC Ka Serial Number Check Karna Kyu Zaroori Hai?

कई लोग सोचते हैं कि serial number जानने की क्या जरूरत है, लेकिन असल में यह काफी important होता है। जब भी आप अपना laptop repair करवाने जाते हैं तो service center सबसे पहले serial number पूछता है। इसके जरिए उन्हें यह पता चलता है कि device warranty में है या नहीं।

अगर आपने online laptop खरीदा है और आपको उसकी originality check करनी है, तब भी serial number काम आता है। आप company की official website पर serial number डालकर product details check कर सकते हैं।

In addition, अगर आपका laptop कभी चोरी हो जाता है, तो serial number के जरिए उसे track करना आसान हो जाता है। इसलिए इसे safe जगह पर note करके रखना हमेशा अच्छा होता है।

Method 1: Command Prompt Se Serial Number Kaise Check Kare

यह Windows Computer में Serial Number देखने का सबसे आसान तरीका है। इसमें आपको सिर्फ एक Command का उपयोग करनी होता है।

अपने Computer में Command Prompt खोलेने के लिए Start Menu में जाकर CMD सर्च करे।आपके समाने Command Prompt लिखा आएगा उसपे क्लिक कर के Command Prompt खोले।खुलने के बाद निचे गिया गया command को कॉपी और पेस्ट करे।

Command :- wmic bios get serialnumber

पेस्ट करने के बाद Enter Press करे आपके laptop या PC का Serial Number Command Prompt पर दिखाई देने लगेगा। यह तरीका लगभग सभी Windows कंप्मेंयूटर पर काम करता है, और बहुत fast है। अगर आपके laptop के नीचे sticker नहीं है, तो यह method बहुत useful हो सकता है।

Method 2: Windows PowerShell Se Serial Number Check Kare

Windows में एक और powerful tool होता है, जिसे PowerShell कहा जाता है। इसके जरिए भी आप आसानी से serial number पता कर सकते हैं।

लैपटॉप या PC का PowerShell खोलने के लिए आपको कीबोर्ड से Windows + X press करें और MENU में से Windows PowerShell सलेक्ट करे। इसके बाद यह Command कॉपी और पेस्ट करें।

Command :- Get-WmiObject win32_bios | select Serialnumber

उसके बाद Enter press करते ही आपका Serial Number Display हो जाएगा।
यह तरीका भी काफी reliable है, और professional users अक्सर इसी method का use करते हैं।

Method 3: System Information Tool Se Serial Number Dekhe

विंडोज में एक built-in tool होता है, जिसका नाम System Information है। इससे आप कंप्यूटर की बहुत सारी जानकारी देख सकते हैं, जैसे Processor, RAM, Motherboard information और Serial Number आदि


System Information खोलने के लिए आपको अपने कीबोर्ड से Windows + R Press करें। इससे  एक Run dialog box open होगा। आपको बॉक्स में कुछ पहले से लिखा हुआ दिखेगा उसे हटा के निचे दिए Taxt को कॉपी करके पेस्ट करे और Enter press करें।


Taxt :- msinfo32


Enter press करने के बाद एक विंडो खुलेगा जिसमे कंप्यूटर की सारी जानकारी होगी जिसमें computer की detailed information दिखाई देगी। यहाँ आपको System Serial Number नाम का option दिखाई देगा। यही आपके laptop का serial number होता है।



Method 4: Laptop Ke Back Side Ya Battery Ke Niche

कई बार Laptop का Serial Number Directly Device पर भी लिखा होता है। आप अपने laptop को उल्टा करके देखें। अक्सर नीचे की तरफ एक sticker लगा होता है, जिसमें कंप्यूटर details होता हैं।

  1. Model Number
  2. Serial Number
  3. Product Number
अगर आपके Laptop में Removable battery है, तो battery निकालने के बाद भी serial number मिल सकता है।

Method 5: BIOS Ya UEFI Se Serial Number Check Kare

अगर ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते, तो आप BIOS से भी सीरियल नंबर देख सकते हैं।इसके लिए अपने Laptop को Restart करना होगा। जब आपका सिस्टम रिसेट होने के बाद start हो रहा हो तब F2, F10 या Delete key press करें। 


इससे BIOS मेनू खुल जाएगा। BIOS में आपको system information section में serial number दिखाई दे जाएगा। यह तरीका थोड़ा technical हो सकता है लेकिन यह बहुत accurate होता है।

Popular Laptop Brands Me Serial Number Kaise Check Kare

Different laptop brands में Serial Number देखने का तरीका थोड़ा अलग अलग हो सकता है। लेकिन खुछ चीजे कॉमन होती है, जैसे -  CMD, PowerShell,Dialog Box,


HP Laptop: HP laptops में Serial Number अक्सर नीचे sticker पर लिखा होता है या BIOS में मिल जाता है।


Dell Laptop: Dell laptops में Serial Number को Service Tag भी कहा जाता है। यह laptop के नीचे लिखा होता है।


Lenovo Laptop: Lenovo devices में Serial Number  bottom panel या BIOS में आसानी से मिल जाता है।


अगर आपको Serial Number नहीं मिल रहा है तो manufacturer की official website पर भी guide मिल जाती है।

Serial Number Aur Product ID Me Difference

बहुत से लोग Serial Number और Product ID को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों ही अलग होते हैं। Serial Number हर device का unique code होता है। जबकि Product ID एक specific product model के लिए common code होता है।


जैसे - 1000 Laptops एक ही मॉडल के बने हैं, तो उनका Product ID एक जैसा हो सकता है, लेकिन Serial Number अलग-अलग होगा।

Serial Number Ko Safe Kaise Rakhe । How to keep the serial number safe


Serial Number बहुत महत्वपूर्ण जानकारी होती है, इसलिए इसे safe रखना चाहिए। आप इसे कहीं लिख कर रख सकते हैं, या अपने मोबाइल फ़ोन में सेव कर सकते हैं। कुछ लोग इसका screenshot भी ले लेते हैं। अगर कभी आपका laptop खो जाए या service की जरूरत पड़े तो यह जानकारी बहुत काम आती है



निष्कर्स

दोस्तों, आज हमने इस ब्लॉग पोस्ट में विस्तार से जाना कि Laptop या PC का Serial Number कैसे चेक किया जाता है, और यह हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण होता है। हमने अलग-अलग आसान तरीकों के बारे में भी समझा, जैसे Command Prompt, PowerShell, System Information, BIOS और laptop के नीचे लगे sticker की मदद से serial number कैसे पता किया जा सकता है।


अगर आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर share करें ताकि उन्हें भी Laptop या PC का Serial Number check करने का सही तरीका पता चल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top